Home उत्तर प्रदेश 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश

26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश

0
68

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) घोषित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, इससे पहले 17 नवंबर 2025 को जारी साल 2025 के अवकाश कैलेंडर में महर्षि वाल्मीकि जयंती को निर्बंधित (रिस्ट्रिक्टेड) अवकाश की सूची में रखा गया था। हालांकि, शासन स्तर पर इस पर नए सिरे से विचार करने के बाद अब इसे पूर्ण सार्वजनिक अवकाश में बदलने का निर्णय लिया गया है। प्रमुख सचिव एस.वी.एस. रंगा राव की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 26 अक्टूबर को सोमवार के दिन उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें -  यूपी : पार्टी विरोधी गतिविधियों में ऋचा सिंह सपा से निष्कासित, दो बार लड़ चुकी हैं विधानसभा का चुनाव

शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (Negotiable Instruments Act, 1881) के अधीन नहीं होगा। इस नए आदेश के आने के बाद 17 नवंबर 2025 को जारी पुरानी विज्ञप्ति को इसी सीमा तक संशोधित समझा जाएगा, जबकि बाकी अवकाश पहले की तरह ही मान्य रहेंगे। इस संबंध में आदेश की प्रतियां समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here