Home उत्तर प्रदेश यूपी : पार्टी विरोधी गतिविधियों में ऋचा सिंह सपा से निष्कासित, दो...

यूपी : पार्टी विरोधी गतिविधियों में ऋचा सिंह सपा से निष्कासित, दो बार लड़ चुकी हैं विधानसभा का चुनाव

0
90

[ad_1]

Prayagraj News :  ऋचा सिंह।

Prayagraj News : ऋचा सिंह।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह एवं पूर्व प्रवक्ता रोली तिवारी मिश्रा को निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के ट्वीटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह ने प्रयागराज पश्चिम विधानसभा से 2017 और 2022 का विधान सभा चुनाव लड़ा था। चुनाव में हार के बाद वह लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रही थीं। इसी तरह पूर्व प्रवक्ता व आगरा दक्षिण से पार्टी प्रत्याशी रहीं डा. रोली तिवारी मिश्रा ने स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान आने के बाद निरंतर बयानबाजी कर रही थीं।

यह भी पढ़ें -  UP Exit Poll 2022: ऐसे रुझान तो बसपा के लिए खतरे की घंटी हैं! क्या कांग्रेस की राह पर चल निकली है पार्टी?

पिछले दिनों उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था कि स्वामी के साथ अखिलेश हैं। मेरे पास बांके बिहारी हैं। अब देखना यह है कि कौन सा अहीर का छोरा किस पर भारी है। इस ट्वीट के बाद महिला सभा की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here