Home अपराध सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत, 16 घायल

सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत, 16 घायल

0
224

जहानाबाद। बिहार में जहानाबाद जिले के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में रविवार देर रात मची भगदड़ में कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मृतकों में ज्यादातर कांवड़िये शामिल हैं।

जिला अधिकारी अलंकृता पांडेय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कांवड़ियों में किसी चीज को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उनके बीच कहासुनी और हाथापाई हुई, जिससे मंदिर में भगदड़ मच गई। पांडेय ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात साढ़े 11 बजे के आसपास हुई।

यह भी पढ़ें -  'दी गई फ्री हैंड...': बीजेपी के पूर्व विधायक ने माना कि उनके समर्थक पहले भी 'लिंचिंग' कर चुके हैं

वहीं घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि सावन के चौथे सोमवार के मौके पर भगवान शिव को जलाभिषेक चढ़ाने के लिए मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर भगदड़ मच गई। कतार में खड़े भक्तों की धक्का-मुक्की से रेलिंग टूट गई और ये हादसा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here