Home उत्तर प्रदेश डीजल-पेट्रोल बचाने का संदेश लेकर साईकिल से निकले 70 जज

डीजल-पेट्रोल बचाने का संदेश लेकर साईकिल से निकले 70 जज

0
104

लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर शुक्रवार को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब करीब 70 जजों का काफिला साईकिल लेकर निकल पड़ा। कुछ जज ऑटो से निकले। इस तरह ईंधन बचाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

सनद रहे कि पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण दुनियाभर में ईंधन संकट गहराता जा रहा है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। यूपी समेत कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल और गैस का संकट देखा जा चुका है। हालांकि अभी राहत जरूर है, लेकिन संकट टला नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम अपने संबोधन में ईंधन की कम से कम खपत की अपील कर चुके हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यही आह्वान कर रहे हैं। शासन-प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से लेकर जिला स्तर तक, उनके काफिलों में शामिल गाड़ियां कम की जी रही हैं तो कुछ अधिकारी पैदल, साईकिल या फिर इलेक्ट्रिक वाहन के जरिये ऑफिस पहुंचे रहे हैं। कुछ सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  'द केरला स्टोरी' की टीम ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, यूपी के धर्मांतरण विरोधी कानून की सराहना की

इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को लखनऊ में जज भी साईकिल चलाते थे। उनके साथ में ऑटो भी चल रहे थे, जिन पर ईंधन बचाने के संदेश वाले पोस्ट लगे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here