Home उत्तर प्रदेश UP: दर्द दूर करने के चक्कर में गुर्दे कर रहे खराब, रोगियों...

UP: दर्द दूर करने के चक्कर में गुर्दे कर रहे खराब, रोगियों में पेनकिलर का सेवन मुख्य कारण, ये जानना बेहद जरूरी

0
78

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कमर दर्द, घुटनों के दर्द, शरीर दर्द, सिर दर्द सरीखे तमाम दर्दों से छुटकारा पाने के लिए बिना सोचे-विचारे दर्दनाशक दवाएं ले रहे लोगों के गुर्दे खराब हो रहे हैं। पेशाब में जलन, कम पेशाब होना, चेहरे और पैरों में सूजन जैसे लक्षण उभरते हैं तो रोगी अस्पताल आते और जांच कराते हैं। तब पता चल रहा है कि दर्दनाशक सॉल्ट के सेवन गुर्दों की शामत आ गई है।

यह भी पढ़ें -  UP Board 2022: कल होगी यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा, 10वीं में 17 तो 12वीं में 16 हजार होंगे शामिल

कानपुर किडनी फाउंडेशन इस तरह के रोगियों के सैंपल सर्वे में पाया कि गुर्दा खराबी के कुल रोगियों में 11 से 12 फीसदी रोगियों को पेन किलर के कारण दिक्कत हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दर्द से राहत के लिए रोगी महीनों, वर्षों दर्दनाशक दवाएं बिना सोचे-समझे खाते हैं। इससे दिक्कत आती है। फाउंडेशन के संयोजक वरिष्ठ गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके सिन्हा का कहना है कि इनमें भी दो तरह के रोगी होते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here