Home अपराध मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली बस से टकराई,...

मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली बस से टकराई, 2 की मौत, 16 घायल

0
50

राजस्थान के अजमेर जिले में मसूदा के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जैसलमेर स्थित बाबा रामदेवरा मेले में दर्शन करने के बाद तीर्थराज पुष्कर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की सामने से आ रही एक बस से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर ही पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के रहने वाले हैं। वे बाबा रामदेवरा के दर्शन करने के बाद पुष्कर तीर्थ में दर्शन के लिए निकले थे। लेकिन पुष्कर पहुंचने से पहले ही मसूदा के पास यह हादसा हो गया। दुर्घटना के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 30 से 35 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें 15 महिलाएं और 17 पुरुष शामिल हैं।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस कॉल सेंटर के माध्यम से 5 से 6 एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं। सभी घायलों को तुरंत मसूदा के उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया।

यह भी पढ़ें -  ईडी द्वारा जयंत पाटिल से पूछताछ पर केंद्र में शरद पवार की 'उम्मीद' वाली तंज

उपजिला अस्पताल में डॉक्टरों के दल ने प्राथमिक उपचार के बाद 18 श्रद्धालुओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल रेफर कर दिया। अजमेर ले जाते समय रास्ते में ही 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

फिलहाल 16 गंभीर घायलों का इलाज अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में जारी है, जबकि अन्य मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक श्रद्धालुओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं के परिजन भी उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे हैं। अस्पताल प्रशासन घायलों के इलाज के लिए पूरी तरह जुटा है। मौके पर पुलिस की टीम भी मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here