UP Election 2022 Live: डिप्टी सीएम का तंज, बोले- मुलायम सिंह और शिवपाल भी चाहते हैं कि साइकिल पंचर हो, अखिलेश चुनाव हार जाएं

0
22

[ad_1]

09:54 AM, 18-Feb-2022

UP Election 2022: सपा के गढ़ में जमकर बरसे ओवैसी 

सपा के गढ़ कन्नौज में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के साथ एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भाजपा और सपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि उन पर आरोप लग रहे हैं कि वे सपा को हराने आए हैं। इससे पहले तो वे यूपी में नहीं आए फिर डिंपल को उन्होंने कैसे हरा दिया। अखिलेश की पत्नी डिंपल को उन्होंने नहीं बल्कि चाचा शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा से मिलकर हराया था।

शहर के हाजी शरीफ स्थित उर्स मैदान में एआईएमआईएम प्रत्याशी डॉक्टर सुनील दिवावर के समर्थन में ओवैसी ने कहा कि भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के नाम से वे लोग गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव जीतने पर बाबू सिंह कुशवाहा प्रदेश के सीएम होंगे। इसमें अल्पसंख्यक और दो अति पिछड़े समाज के डिप्टी सीएम होंगे। ओवैसी ने कहा कि 20 फरवरी को महिलाएं हिजाब और नकाब में मतदान करें। 

09:51 AM, 18-Feb-2022

UP Election: अखिलेश का चुनावी वादा

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने देर रात 11:30 बजे ट्वीट करके चुनावी वादा किया। अखिलेश ने लिखा, ‘सपा-गठबंधन सरकार में होमगार्ड व प्रांतीय रक्षक दल को दी जाएंगी ये सुविधाएं-

  • दैनिक भत्ते में बढ़ोतरी 
  • अवकाश के प्रावधान हेतु समीक्षा
  • मिलेगा मोबाइल रिचार्ज भत्ता
  • वर्दी भत्ते में बढ़ोत्तरी
  • इलाज हेतु स्वास्थ्य बीमा प्रावधान
  • होमगार्ड व पीआरडी को उत्कृष्ट सेवा हेतु पुरस्कार

09:14 AM, 18-Feb-2022

UP Election: डिप्टी सीएम का अखिलेश पर तंज

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘करहल से भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल जीत और अखिलेश यादव चुनाव हार रहे हैं। आज मुलायम सिंह यादव जी को जबरन करहल भेजा। उन्होंने अखिलेश जी का नाम नहीं लिया। शायद मुलायम सिंह जी और चाचा शिवपाल सिंह भी चाहते हैं साइकिल पंचर हो और अखिलेश यादव जी चुनाव हारें।  

09:02 AM, 18-Feb-2022

UP Chunav: अदिति की पारिवारिक सीट पर उलझे समीकरण

कांग्रेस से विधायक बनकर योगी सरकार का गुणगान करने वाली अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह इस बार भाजपा से मैदान में हैं। वहीं, वर्ष 2012 में शिकस्त झेलने के बाद आरपी यादव सपा से फिर अखाड़े में जोर-आजमाइश कर रहे हैं। पढ़िए ये खास रिपोर्ट…

 

08:45 AM, 18-Feb-2022

UP Chunav: एसपी बघेल का खास इंटरव्यू 

करहल से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल का कहना है कि यदि करहल सपा का गढ़ होता तो अखिलेश यादव को यहां बार-बार नहीं आना पड़ता। पूरा सैफई कुनबा यहां ताकत नहीं लगा रहा होता। अखिलेश अपने पार्टी के प्रत्याशी से ज्यादा समय खुद की सीट पर दे रहे हैं। अमर उजाला ने बघेल से खास बातचीत की। पूरा इंटरव्यू पढ़ने के लिए क्लिक करें…

 

यह भी पढ़ें -  Agra: देश की 75 अग्रणी महिलाओं में डॉ. जयदीप और डॉ. नीहारिका, ब्रिटिश उच्चायुक्त ने किया सम्मानित

08:34 AM, 18-Feb-2022

UP Election 2022: भाजाप सांसद तेजस्वी ने की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की तारीफ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाने का श्रेय देने के लिए भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को आड़े हाथ लिया। तेजस्वी सूर्या के ट्वीट का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि चिराग तले अंधेरा तो सुना था। भाजपाइयों के अज्ञान को देखकर तो ये कहा जा सकता है कि ‘सूर्या’ मतलब सूर्य तले अंधेरा है। जिस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की तारीफ के पुल ये बांध रहे हैं, इन्हें मालूम होना चाहिए वो अनुपयोगी जी ने नहीं, हमने बनवाया था। देखना कहीं ये भी तो उद्घाटन नहीं कर गये।

तेजस्वी सूर्या ने गुरुवार को ट्विटर पर समाजवादी पार्टी के शासन में बने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का एक वीडियो शेयर कर लिखा था कि योगी जी के एक्सप्रेसवे प्रदेश में लखनऊ से कन्नौज तक। साथ ही यूपी योगी है योगी हैजटैग शेयर किया था। 

08:15 AM, 18-Feb-2022

UP Election 2022 Live: डिप्टी सीएम का तंज, बोले- मुलायम सिंह और शिवपाल भी चाहते हैं कि साइकिल पंचर हो, अखिलेश चुनाव हार जाएं

UP Election 2022 : तीसरे चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार

तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को प्रचार थम जाएगा। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। दोनों ही प्रमुख दलों भाजपा व सपा के लिए यह चरण अहम माना जा रहा है। इस चरण में कई जिले ऐसे हैं जो कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले चुनाव में भाजपा ने यहां जबरदस्त सेंधमारी की थी और 59 में से 49 सीटें जीतीं थीं। सपा-कांग्रेस गठबंधन को 9 सीट मिली थी। सपा के लिए चुनौती अपने गढ़ को दोबारा पाने की है वहीं भाजपा के लिए चुनौती अपना पिछला रिकार्ड दोहराने की है। इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में चुनाव होना है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here