Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: वोटरों को एलईडी बल्ब देते प्रत्याशी को पकड़ा

Unnao News: वोटरों को एलईडी बल्ब देते प्रत्याशी को पकड़ा

0
109

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Wed, 26 Apr 2023 01:43 AM IST

पुरवा कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरवा। स्टेटिक सर्विलांस टीम ने भ्रमण के दौरान पश्चिमटोला प्राथमिक विद्यालय के पास वार्ड नंबर 13 पश्चिम टोला से निर्दलीय सदस्य प्रत्याशी रोहित त्रिपाठी को आवंटित चुनाव चिन्ह के स्टीकर व 15 एलईडी बल्ब के साथ पकड़ा। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के कारण पुलिस रोहित को कोतवाली ले गई। एफएसटी टीम प्रभारी स्वतंत्र यादव ने बताया कि रोहित त्रिपाठी को चुनाव चिन्ह बल्ब आवंटित हुआ था। रोहित द्वारा लोगों के घरों में जाकर चुनाव चिन्ह का स्टीकर और एलईडी बल्ब देने की शिकायत मिली थी। इस पर मोहल्ला पश्चिम टोला से रोहित को शक के आधार पर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान हाथ में लिए एक झोले में स्टीकर चुनाव चिन्ह के साथ 15 एलईडी बल्ब मिले। पूछताछ में रोहित ने बताया है कि बल्ब लोगों को देकर चुनाव चिन्ह बता रहे थे। अपराध निरीक्षक राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि एफएसटी टीम प्रभारी स्वतंत्र यादव की तहरीर पर रोहित के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें -  Unnao nikay chunav 2023: पहले दो घंटे में 9.40 फीसदी मतदान, चार लाख मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here