Home उत्तर प्रदेश Hathras News: छह महीने से ससुर है फरार, दहेज हत्यारोप में हुआ...

Hathras News: छह महीने से ससुर है फरार, दहेज हत्यारोप में हुआ मुकदमा दर्ज

0
61

[ad_1]

विस्तार

हाथरस में हसायन क्षेत्र के गांव भिंतर में दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय में हाजिर न होने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पति व सास को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

कोतवाली प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि दो नवंबर 2022 को कोतवाली में सुरेश पुत्र हरी सिंह निवासी रतौली थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद ने अपनी पुत्री के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की खातिर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुत्री की सास माया देवी पत्नी गजराज व मृतका के ससुर गजराज पुत्र लालाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

यह भी पढ़ें -  पति को कमरे में बंदकर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पुलिस ने पति रामअवतार उर्फ रामू व सास माया देवी को गिरफ्तार कर लिया था। ससुर गजराज फरार चल रहा है। अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से 82 सीआरपीसी की कार्रवाई पूरी हो चुकी है, फिर भी वह हाजिर नहीं हो रहा। अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय के आदेश की अवेहलना कर लगातार फरार रहने पर धारा 174ए आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here