Home अपराध महाराष्ट्र में रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी प्राइवेट बस, एक महिला की मौत,...

महाराष्ट्र में रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी प्राइवेट बस, एक महिला की मौत, 20 घायल

0
6

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक प्राइवेट बस सड़क हादसे का शिकार हुई है। तेज रफ्तार बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

बीते महीने अक्टूबर में महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगांव तालुका में भी एक भीषण हादसा हुआ था। यहां एक एसटी बस और कार के बीच भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। ये घटना सुबह करीब 11 बजे खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिंदेवाड़ी फाटे के पास हुआ था। कार सवार श्रद्धालु तुलजापुर में दर्शन के लिए जा रहे थे।

इससे पहले नवी मुंबई में ठाणे-बेलापुर मार्ग पर बेलापुर खिंड में स्टेट ट्रांसपोर्ट (एसटी) की एक बस का ब्रेक फेल हो गया था, जिससे बस अनियंत्रित हो गई थी और उसने तीन रिक्शा तथा तीन कारों को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कुल 9 लोग घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें -  गुजरात चुनाव 2022: आप ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, आरोप लगाया कि भाजपा उम्मीदवार पर नामांकन वापस लेने का 'दबाव' डाल रही है

गौरतलब है कि देश में आए दिन बस हादसे होते हैं, जिसमें कई लोगों की जान जाती है और कई गंभीर रूप से घायल होते हैं। बस हादसों के पीछे की कई वजहें हो सकती हैं, जिसमें एक वजह यातायात के नियमों का पालन नहीं करना है। कई बार बस ड्राइवर को नींद आ जाती है या फिर उसे भ्रम हो जाता है, जिसकी वजह से बस हादसे का शिकार होती है। लेकिन ये बात भी सच है कि बसों को चलाने में तमाम तरह की लापरवाही की जाती हैं, जिसका खामियाजा यात्रियों को भी भुगतना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here