Home उत्तर प्रदेश यूक्रेन में फंसी मथुरा की छात्रा: हमले की खबर से माता-पिता चिंतित,...

यूक्रेन में फंसी मथुरा की छात्रा: हमले की खबर से माता-पिता चिंतित, भारत सरकार से बेटी को सुरक्षित लाने की मांग

0
100

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:28 PM IST

सार

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो गया है। इस बीच कई भारतीय छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंस गए हैं। मथुरा की छात्रा याशिका सिंह भी वहां फंसी हुई है। 

ख़बर सुनें

रूस ने भारतीय समयानुसार गुरुवार की सुबह यूक्रेन पर हमला कर दिया। युद्ध के हालात के बीच कई भारतीय छात्र में यूक्रेन में फंसे गए हैं। मथुरा के कोसीकलां की एक छात्रा भी वहां फंस गई है। उसके परिजनों के अनुसार छात्रा यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई है। परिजनों ने सरकार से भारतीय छात्र-छात्राओं को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है।

कोसीकलां के आर्य नगर निवासी करन सिंह एडवोकेट की पुत्री याशिका सिंह यूक्रेन के एक विश्वविद्यालय में एमबीबीएस कर रही है। दिसंबर 2021 में आगरा, दिल्ली, रोहतक के अपने साथियों के साथ यूक्रेन के खारखिब शहर गई थी। तब हालात सामान्य थे, लेकिन दो महीने बाद ही वहां अचानक हालात बदल गए हैं। रूस ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के आदेश दे दिए।  

यूक्रेन पर हमले की खबर सुन माता-पिता हुए चिंतित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी सेना ने भारतीय समयानुसार गुरुवार की सुबह यूक्रेन पर हमला कर दिया। टीवी पर यह खबर आते ही याशिका का परिवार बेचैन हो उठा। परिजन छात्रा की सुरक्षा को लेकर बेहद चितिंत हैं। वह व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से उससे संपर्क बनाए हुए हैं। परिजनों ने भारत सरकार से छात्रा समेत सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है। 

याशिका सिंह के पिता करण सिंह ने बताया कि याशिका का फ्लाइट का टिकट हो गया है। 26 फरवरी को उसे दिल्ली आना है। इस बीच युद्ध छिड़ने और एयरस्पेस बंद होने से परिवार की चिंता बढ़ गई। वह लगातार व्हाट्सएप कॉल से संपर्क बनाए हुए हैं। 

यह भी पढ़ें -  Laddu Holi 2022: नंदगांव को पांडे ब्रज बरसाने आयो..., बरसाना में हुई लड्डू होली, देखें तस्वीरें 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here