Home उत्तर प्रदेश Aligarh News: पुलिस रिमांड में बैंक मित्र से पूछताछ जारी, मैनेजर के...

Aligarh News: पुलिस रिमांड में बैंक मित्र से पूछताछ जारी, मैनेजर के पास गबन का पूरा पैसा होने का दावा

0
86

[ad_1]

Manager claims to have full embezzlement money

सेंट्रल बैंक
– फोटो : Central Bank

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के नौरंगाबाद इलाके की सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा में हुए कई करोड़ के गबन मामले में रिमांड पर लिए गए कथित बैंक मित्र ने रकम मैनेजर के पास होने का दावा किया है। उसने पुलिस पूछताछ में साफ साफ कहा है कि वह उसका सहयोगी जरूर था, मगर रुपया मैनेजर के पास है। उसने अपनी फरारी भी घड़ी, अंगूठी व मोबाइल बेचकर काटी है। हालांकि पुलिस उसकी इस बात से सहमत नहीं है। अभी पूछताछ का दौर जारी है। 

बैंक में हुए इस घोटाले की जानकारी 21 अप्रैल को को सामने आई। बाद में मामले में बैंक स्तर से जांच शुरू हुई तो बैंक मैनेजर अमरीजत व उसका सहयोगी कथित बैंक मित्र सौरभ गुप्ता फरार हो गए। इस मामले में अमरजीत व हेड कैशियर नीरा रानी व सौरभ पर मुकदमे दर्ज हुए। मामले में कुल 14 मुकदमे पंजीकृत  हैं। इसी दौरान पुलिस दबाव में पिछले सप्ताह सौरभ ने कोर्ट में समर्पण कर लिया। अब विवेचना के क्रम में पुलिस ने सौरभ को दो दिन के रिमांड पर लिया है। 

यह भी पढ़ें -  आगरा में कोरोना संक्रमण: पिछले 24 घंटे में 617 मरीज हुए स्वस्थ्य, 241 नए संक्रमित भी मिले, 460 पहुंची मृतक संख्या

मंगलवार सुबह दस बजे से उसका रिमांड शुरू हुआ। पुलिस टीमों ने सवालों की फेहरिस्त बनाकर उससे पहले दौर की पूछताछ शुरू की। जिसमें उसने बताया कि वह यहां से हरिद्वारा, प्रयागराज, बरेली और दिल्ली में फरारी काटने के लिए रहा। उसके पास तो इतना भी रुपया नहीं था कि फरारी काट सके। इसलिए अपनी घड़ी, मोबाइल व अंगूठी तक बेची। परिवार पर पुलिस के दबाव के चलते उसने कोर्ट में सरेंडर किया। रहा सवाल रुपयों का तो पूरा रुपया अमरजीत के पास है। वही बता सकता है कि रुपया कहां है। 

हालांकि पुलिस को इनपुट मिल रहा है कि यह रकम बिटक्वाइन में लगाई गई है। अभी इसके साक्ष्य नहीं मिले हैं। वहीं सौरभ से अभी पूछताछ जारी है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत यही कहते हैं कि पूछताछ पूरी होने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा और बताया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here