Home अंतरराष्ट्रीय उन्नाव सांसद साक्षी महराज ने कहा, इस प्रेम में कहीं कोई साजिश...

उन्नाव सांसद साक्षी महराज ने कहा, इस प्रेम में कहीं कोई साजिश तो नहीं……..

0
583
  • पाकिस्तान से भारत आई महिला सीमा हैदर को लेकर सांसद डॉ. हरि साक्षी जी महाराज ने दिया बड़ा बयान

उन्नाव जनपद के सांसद डॉ. हरि साक्षी जी महराज ने पाकिस्तान से भारत आई महिला सीमा हैदर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से मामले की गहनता से जांच कराने का अनुरोध किया है। गदनखेड़ा स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद साक्षी महराज ने कहा कि सीमा हैदर की स्थिति कई आशंकाओं को जन्म देती है।

वह चार बच्चों की मां है। बलूच की रहने वाली है। पांचवीं कक्षा तक पढी है, लेकिन फर्राटेदार हिंदी व अंग्रेजी बोलती है। अच्छे-अच्छे नेता जो जवाब नहीं दे सकते, वह ऐसे जवाब पत्रकारों को आसानी से दे रही है। कहा कि कई बार शक होता है कि इस प्रेम में कहीं कोई साजिश तो नहीं है। सांसद ने कहा कि जांच एजेंसियों को इस मामले में अच्छी तरह से जांच करनी चाहिए, जिससे इस प्रकरण का खुलासा हो सके। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां देखें कि यह सच्चा प्यार है या कुछ और है।

वहीं देवबंद के मौलाना पर भी साक्षी महाराज ने पलटवार किया है। जामिया फातिमा जहरा एंग्लो अरबिंक देवबंद के मौलाना हक कासमी ने कहा था कि शरीयत के अनुसार सीमा अब मुसलमान नहीं रही लेकिन उनके बच्चों पर उनके पति का हक है। इस पर सांसद ने कहा कि शरीयत को भारत नहीं मानता है।

यह भी पढ़ें -  Weather Update Today: यूपी, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत यहां होगी वर्षा, जानें मौसम का ताजा हाल

भारत संविधान से चलता है। देवबंद के उलेमा तो शरीयत के पक्ष में हैं ही, उसी के अनुसार अपने मजहब को आगे बढ़ाते हैं। यूसीसी, जमीयत उलेमा हिंद, मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड पर सांसद ने कहा कि बहुत से ऐसे देश हैं जहां पर यूसीसी लागू है। यूसीसी संविधान का तकाजा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है। विपक्ष की महागठबंधन की तैयारियों पर साक्षी महाराज ने तंज कसते हुए कहा कि यह मोदी का खौफ है कि विभिन्न विचारधारा के लोग जो कभी इकट्ठे हो ही नहीं सकते वह एकत्रित हो रहे हैं। दावा किया कि मोदी सारे विश्व में छाए हुए हैं। आने वाले 2024 में भाजपा 350 सीटें जीतेगी और पूर्ण बहुमत से केन्द्र में फिर से भाजपा की ही सरकार बनेगी। विपक्षी इन आंकड़ों से ही सहमे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here