Home उत्तर प्रदेश काशी में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ जीत का मंत्र,...

काशी में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ जीत का मंत्र, बाबा विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था

0
86

[ad_1]

06:45 PM, 27-Feb-2022

एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, दिल्ली रवाना

पीएम मोदी वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर ध्रमेंद्र प्रधान, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। 

06:14 PM, 27-Feb-2022

काशी विश्वनाथ मंदिर से एयरपोर्ट के लिए निकले पीएम मोदी 

पीएम मोदी शाम 5:50 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। गर्भगृह में अर्चक नीरज पांडे के आचार्यत्व में प्रधानमंत्री मोदी ने षोडसोपचार पूजन किया। दर्शन पूजन के उपरांत प्रधान छह बजकर 11 मिनट पर मंदिर से बाहर निकले। पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

06:09 PM, 27-Feb-2022

बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

संस्कृत विश्वविद्यालय से पीएम मोदी का काफिला गोदौलिया होते हुए बांसफाटक पहुंचा। काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने दर्शन-पूजन किए। इस दौरान पूरे् धाम परिसर में हर हर महादेव का उद्घोष होता रहा। पीएम मोदी अभी धाम परिसर में ही हैं। अधिकारियों से बात कर रहे हैं। 

05:54 PM, 27-Feb-2022

डबल इंजन की सरकार ने यूपी के विकास की पूरी ईमानदारी से कोशिश की

विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि जब ये घोर परिवारवादी सरकार में थे, तो यूपी के विकास के लिए, गरीबों के लिए हम जो भी काम लेकर आते थे, उसमें ये अड़ंगा लगा देते थे। लेकिन बीते पांच साल में डबल इंजन की सरकार ने यूपी के विकास की पूरी ईमानदारी से कोशिश की है।

05:47 PM, 27-Feb-2022

हम सेवा करने के लिए ही राजनीति में आए

हम सेवा करने के लिए ही राजनीति में आए हैं। ये एक-दो दिन की रिहर्सल नहीं, एक दो साल का कोर्स नहीं है, बल्कि सेवा एक माहयज्ञ है, जो जीवन की आखिरी सांस तक अनवरत चलते रहना चाहिए।

05:43 PM, 27-Feb-2022

भारत की राजनीति में कुछ लोग किस हद तक नीचे गिर गए

प्रधानमंत्री मोदी बोले- काशी तो अविनाशी कही जाती है और काशी के लोग जब विश्वनाथ धाम परियोजना को लेकर गर्व का अनुभव कर रहे थे, तो उस समय हमने एक और अनुभव किया। हम सभी ने देखा कि भारत की राजनीति में कुछ लोग किस हद तक नीचे गिर गए हैं।

05:31 PM, 27-Feb-2022

काशी में मेरी मृत्यु की कामना की गई, तो वाकई मुझे बहुत आनंद आया

संवाद के दौरान प्रधानमंत्री बोले- मैं किसी की व्यक्तिगत आलोचना करना पसंद नहीं करता और ना ही किसी की आलोचना करना चाहता हूं। लेकिन जब सार्वजनिक रूप से काशी में मेरी मृत्यु की कामना की गई, तो वाकई मुझे बहुत आनंद आया, मेरे मन को बहुत सुकून मिला।

05:18 PM, 27-Feb-2022

आप मेरे लिए एक ओपन यूनिवर्सिटी की तरह

बूथ विजय सम्मेलन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, मुझे वाराणसी में लोगों का इतना प्यार और सम्मान मिला है। मेरी अनुपस्थिति में आप सभी भाजपा कार्यकर्ता ही पूरा काम संभालते हैं। आप मेरे लिए एक ओपन यूनिवर्सिटी की तरह हैं।  

यह भी पढ़ें -  Unnao : दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस ने किया अभ्यास, जवानों ने अपनी क्षमता का किया प्रदर्शन

05:14 PM, 27-Feb-2022

विश्वनाथ मंदिर जाने के कार्यक्रम में बदलाव

प्रधानमंत्री का विश्वनाथ मंदिर जाने के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब रोड शो करते हुए बेनियाबाग से काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे।

प्रधानमंत्री का कवरेज प्लान 

3.35 बजेः देवरिया से पुलिस लाइन पर आगमन 

3.40 बजेः सम्पूर्णानंद संस्कृत विवि मैदान में आगमन 

4.15 बजेः बूथ विजय सम्मेलन को सम्बोधन 

4.45 बजेः कार्यक्रमस्थल से काशी विश्वनाथ मंदिर को प्रस्थान 

5.05 बजेः काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन  

5.25 बजेः विश्वनाथ बाबतपुर एय़रपोर्ट को प्रस्थान  

6.10 बजेः बाबतपुर एय़रपोर्ट से नई दिल्ली को रवाना

04:58 PM, 27-Feb-2022

समय समय पर कार्यकर्ताओं से बात करते रहते हैं पीएम मोदी

भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय ने पीएम मोदी के कार्यकर्ताओं से संवाद को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक खास लगाव है। वो समय समय पर उनसे बात करते रहते हैं। इसी के तरह आज यह कार्यक्रम आयोजित की गई है। 

04:45 PM, 27-Feb-2022

पीएम मोदी का जगह-जगह स्वागत 


कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे पीएम मोदी
– फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी का काफिला जब पुलिस लाइन से संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए निकला तो जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ ही आम जनता का भी हुजूम उमड़ा। जगह जगह पोस्टर बैनर झंडों और फूलों से पीएम का स्वागत करने के लिए पार्टी के स्तर पर भी पूर्व में तैयारी की जा चुकी थी। 

04:43 PM, 27-Feb-2022

चरम पर कार्यकर्ताओं का उत्साह

पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर दोपहर बाद पुलिस लाइन मैदान में उतरा और यहां से वह सड़क मार्ग से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचे।  कार्यकर्ता और पदाधिकारियों संग भाजपा उम्मीदवारों का भी उत्साह चरम पर पहुंच गया। सभा के बाद पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचेंगे। काशी विश्वनाथ को नमन कर वह यूपी में विजय का आशीष भी मांगेंगे।

04:31 PM, 27-Feb-2022

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर एसपीजी की नजर

प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे के मद्देनजर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। एसपीजी की चप्पे-चप्पे पर नजर है। इसके अतिरिक्त 10 आईपीएस के नेतृत्व में नौ हजार से अधिक पुलिस-पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। 

04:22 PM, 27-Feb-2022

काशी में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ जीत का मंत्र, बाबा विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था

3361 बूथों के 20166 बूथ पदाधिकारी होंगे शामिल 

संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में पीएम मोदी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे और भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ विजय का मंत्र देंगे। कार्यक्रम में पीएम गोल्फ कार्ट पर सवार होकर हर कार्यकर्ता से मुलाकात भी करेंगे। कार्यक्रम में आठों विधानसभाओं के 3361 बूथों के 20166 बूथ पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल होंगे। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here