Home अपराध स्कॉर्पियो और एक्सयूवी की आमने-सामने की भिड़ंत में इटावा के डीएफओ और...

स्कॉर्पियो और एक्सयूवी की आमने-सामने की भिड़ंत में इटावा के डीएफओ और चालक की मौत

0
51

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें इटावा के जिला वन अधिकारी (डीएफओ) विकास नायक और एक्सयूवी चालक देवांश की मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना से प्रशासनिक महकमे और वन विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा नगला खंगर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 68.800 के पास हुआ। हरियाणा से लखनऊ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो-एन के चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण वाहन पर से उसका नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो डिवाइडर को तोड़ते हुए उछलकर एक्सप्रेसवे की दूसरी लेन में जा पहुंची और सामने से आ रही एक एक्सयूवी-700 से आमने-सामने टकरा गई।

स्कॉर्पियो को कोलकाता के रहने वाले डेबिट वेरी योग गोत्र डिसूजा चला रहे थे, और उनके साथ उनकी 65 वर्षीय पत्नी भी सवार थीं। वहीं, दूसरी ओर एक्सयूवी-700 में इटावा के डीएफओ विकास नायक और चालक देवांश समेत कुल तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार और भयानक थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनके परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें -  मैन विथ रेनबो फ्लैग ने फीफा विश्व कप मैच के दौरान पिच पर हमला किया। देखो | फुटबॉल समाचार

हादसे की सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे गश्ती दल, पीआरबी-5618 और नगला खंगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँच गई। यूपीईडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह भी अपनी टीम के साथ राहत बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए सैफई पीजीआई भिजवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान डीएफओ विकास नायक और चालक देवांश की मौत हो गई।

हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया गया। घटना की खबर मिलते ही इटावा वन विभाग के कई कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारी भी फौरन सैफई अस्पताल पहुँच गए। घायल अन्य लोगों का इलाज जारी है और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here