Home अपराध Unnao : लोन नदी में उतराता मिला लोहे का बक्सा, बक्सा खोलते...

Unnao : लोन नदी में उतराता मिला लोहे का बक्सा, बक्सा खोलते ही मचा हड़कम्प

0
339

अपराधी अपराधों को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। हत्या के मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। बदल रहा है तो सिर्फ घटना को अंजाम देने का तरीका। ताजा प्रकरण जनपद उन्नाव की बीघापुर कोतवाली से सामने आ रहा है। उन्नाव की बीघापुर कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब लोन नदी में एक लोहे का बक्सा देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने बक्सा खोलकर देखा तो दंग रह गई। बक्से में महिला का शव था। हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है। शव चादर से ढका गया था। फिर काली पन्नी लपेटकर लोहे के बक्से में डालकर लोन नदी में फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की तफ्तीश में जुट गई है।

https://twitter.com/Asif_1k/status/1697956916612452600

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के जाजनपुर गांव के किसानों ने खेत जाते समय लोन नदी में लोहे का बक्शा देखा। इसकी सूचना बीघापुर थाना प्रभारी अखिलेश तिवारी को दी गई। एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बक्सा नदी से बाहर निकलवाया। बक्सा खोला गया तो हर कोई देखकर हैरान था क्योंकि बक्से में एक महिला का शव काली पन्नी और चादर से लिपटा हुआ था। नदी में शव की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन कोई भी महिला की पहचान नहीं कर सका।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: सरकारी क्रय केंद्र पर आलू बेचने नहीं पहुंचे किसान

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ माया राय ने बताया कि सूचना पर पहुंची बीघापुर पुलिस ने बक्सा नदी से बाहर निकलवाया। जिसमें अज्ञात महिला जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष है उसका शव पड़ा मिला। शव करीब 15 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास के साथ ही अन्य कार्रवाई भी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here