Home Technology उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सौर मिशन के लिए वैज्ञानिकों को...

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सौर मिशन के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई

0
153

भारत के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है जब देश के वैज्ञानिकों ने सौर मण्डल के लिए स्पेसक्राफ्ट रवाना किया है। इसके लिए वैज्ञानिकों को देश भर से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीटर के माध्यम से वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

आपको बताते चलें कि भारत के पहले महत्वाकांक्षी सौर मिशन आदित्य-एल 1 स्पेसक्राफ्ट को पीएसएलवी-सी 57 रॉकेट के माध्यम से श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से शनिवार को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। देश एवं प्रदेशवासियों को पुनरू गौरान्वित होने का अद्भुत एवं अकल्पनीय क्षण !

यह भी पढ़ें -  Nikay Chunav 2023: चुनाव से पहले ही कई सीट पर सियासी दलों ने मानी ‘हार’, लड़ाई से पहले ही छोड़ा मैदान

उन्होने लिखा कि इसरो द्वारा भारत के पहले महत्वाकांक्षी सौर मिशन आदित्य-एल1 स्पेसक्राफ्ट को पीएसएलवी-सी 57 रॉकेट के माध्यम से श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।

मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में पहले चंद्रयान-3 लैंडिंग और फिर सौर मिशन आदित्य-एल 1 को सफलता पूर्वक लॉन्च कर दुनिया में भारत का अंतरिक्ष प्रोग्राम नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है ! आदित्य-एल 1 मिशन की सफलता के लिए इसरो के समस्त वैज्ञानिकों को हार्दिक शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here