Home Technology होको इंडिया की बाइक राइडर्स का सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

होको इंडिया की बाइक राइडर्स का सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

0
372

नोएडा, मोबाइल एसेसरीज इंडस्ट्रीज की विश्व की अग्रणी कंपनी होको ने बाइक राइडर्स का आयोजन कराया। जो कि शेरे पंजाब ढाबा दिल्ली से शुरू होकर नोएडा के सेक्टर 10 स्थित होको इंडिया के पीजे हार्टलैंड क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस पर पहुंच कर संपन्न हुई, जिसका नेतृत्व मशहूर राइडर्स संजय अरोड़ा ने किया।

इस राइड्स में दिल्ली के जाने माने राइडर्स के ग्रुप सम्मिलित हुए जिनकी संख्या लगभग 500 के करीब होगी। बाइक राइडर्स के ग्रुपों को होको के हरियाणा के सुपर स्टॉकिस्ट रमन दीप सिंह चढ्ढा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नोएडा स्थित कार्यक्रम स्थल पर बाइक राइडर्स को लकी ड्रा के माध्यम से इनाम भी दिए गए। जिसमे प्रथम इनाम रोहित, दूसरा इनाम संजय व तृतीय इनाम कार्तिक को कंपनी के निदेशकों द्वारा दिया गया।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: डीएसपी, डीपीआरओ, नायब तहसीलदार का चयन अधूरा सा लगता है, अभी ओर भी हैं चाहत

राइडर्स ग्रुप में ईगल स्पेशली एबिल्ड राइडर्स को बेस्ट राइडर्स का अवार्ड दिया गया इस ग्रुप ने देश में लंबी दूरी की राइड्स का रिकार्ड बनाया है। इस अवसर पर कंपनी के निदेशकों में पवन गुप्ता व जसलीन कौर ने सभी राइडर्स का स्वागत और उनका आभार व्यक्त किया।

कंपनी के सर्विस और प्रोडक्ट हेड कुलदीप भारती ने प्रोडक्ट की जानकारी भी दिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से सेल्स की टीम भी मैजूद रही, जिसमे रीजनल सेल्स मैनेजर अजय यादव, अभिनव त्रिपाठी, ब्रह्म प्रकाश, दीपेंद्र, ह्रयदेश, गर्वित आदि कंपनी के स्टाफ ने राइडर्स टीम का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here