Home अपराध सीतापुर : तालाब में अनियंत्रित होकर गिरी कार, सिधौली के तीन कारोबारियों...

सीतापुर : तालाब में अनियंत्रित होकर गिरी कार, सिधौली के तीन कारोबारियों की मौत

0
51

सीतापुर : कमलापुर इलाके के पंचपीर गांव में अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार में फंसकर तीन कारोबारियों की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से क्रेन के जरिए कार को बाहर निकलवाया। कार में दो शव आगे की सीटों पर और एक पीछे की सीट पर मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिधौली कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तम नगर निवासी राकेश चौरसिया (50), सतीश निर्मल (40) और रामेंद्र सिंह (62) कारोबारी और आपस में दोस्त थे। सीओ सिधौली वीके श्रीवास्तव के मुताबिक, राकेश चौरसिया के बेटे मोहन का रविवार को बहराइच में एक्सीडेंट हो गया था। उसे देखने और घर लाने के लिए राकेश अपने दोनों दोस्तों के साथ बहराइच गए थे।

बताते हैं कि तीनों दोस्त देर रात आल्टो कार से बहराइच के लिए रवाना हुए थे। रात में राकेश का बेटा मोहन अपने एक दोस्त के साथ घर लौट आया, लेकिन उसके पिता और उनके दोनों साथी वापस नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं लगा। तलाश नाकाम होने पर परिजनों ने सिधौली कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। खोजबीन के बाद शव ग्रामीणों की नजर पंचपीर गांव के पास तालाब पर पड़ी, कार दिखते ही एसडीआरएफ की टीम ने क्रेन की मदद से कार को गहरे पानी से निकाला, तीनों शव कार से बरामद होने के बाद इन्हें परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।

यह भी पढ़ें -  सिक्किम में लैंडस्लाइड से भारी नुकसान, कई घर तबाह

कुछ घण्टों तक पुलिस फोन लोकेशन को खंगालती रही, फिर सिधौली से बहराइच जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गयी। घर से करीब 20 किलोमीटर दूर कंदुनी फैक्ट्री के सीसीटीवी में कार घर की लोकेशन ट्रेस हुई। वहीं जिस तालाब में कार मिली, उसके आसपास बाउंड्रीवॉल नहीं थी और पूर्व में हुई तेज बारिश के कारण अधिक मात्रा में पानी भरा हुआ था। सड़क किनारे भी रेलिंग नहीं थी। हलांकि पुलिस स्थितियों को स्पष्ट करने में लगी हुई है।

सतीश निर्मल सिधौली के नरोत्तम नगर के रहने वाले थे। परिवार में एक बेटा उज्ज्वल (14) और एक बेटी (11) है। सतीश की सिधौली के तहसील रोड स्थित महावीर मार्केट में जय श्री कॉस्मेटिक के नाम से दुकान है। राकेश चौरसिया की महावीर मार्केट के पास पान-मसाले की दुकान है। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मोहन बहराइच में रहता है। रामेंद्र सिंह की महावीर मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। तीन बेटे- रोहित सिंह, शोभित सिंह और मोहित सिंह हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here