Home अपराध पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस, 15 यात्री घायल, 2 की...

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस, 15 यात्री घायल, 2 की हालत बेहद गंभीर

0
57

सुलतानपुर : हलियापुर थाना क्षेत्र में 86.03 माइलस्टोन के पास मंगलवार शाम एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 65 लोग सवार थे। दुर्घटना में 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों गंभीर घायलों के हाथ कट जाने की जानकारी सामने आई है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए दर्शन नगर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों को सौ शैय्या अस्पताल, पिठला भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, बस बिहार के नवादा से लोगों को लेकर बाराबंकी जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग भट्ठे पर काम करने के लिए ले जाए जा रहे थे। इसी दौरान 86.03 माइलस्टोन के पास बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई।

यह भी पढ़ें -  भारत अल्पसंख्यकों के लिए एकमात्र सुरक्षित देश है: राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान पर MoS नित्यानंद राय

बताया गया है कि बस किसी दूसरे वाहन से नहीं टकराई थी, बल्कि संतुलन बिगड़ने के कारण पलट गई। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया जा रहा है।

डबल डेकर बस में 65 लोगों के सवार होने और हादसे में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल हादसे के कारणों और चालक के फरार होने के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here