दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश से बदली फिजा, आइये जानते हैं अन्य राज्यों कैसा रहेगा हाल

0
333

देश की राजधानी दिल्ली में जी-20 समिट की बैठकें चल रही हैं। इस बीच, बारिश ने दिल्ली-एनसीआर की फिजा बदल दी है। पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। आज रविवार सुबह भी कुछ इलाकों में बारिश हुई है। बारिश ने उमस भरी गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत दी है। वहीं, हल्की बारिश से दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी कई जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है।

मौसम विभाग ने रविवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाके में अगले 2-3 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। इसके साथ ही दो दिनों से हो रही बारिश के कारण दिल्ली की आबोहवा भी पहले से काफी अच्छी स्थिति में है।

लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली में तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है। शनिवार देर रात और रविवार तड़के सुबह कुछ इलाकों में हुई भी है।

यह भी पढ़ें -  2015 पुलिस फायरिंग मामले में शिअद प्रमुख सुखबीर बादल एसआईटी के सामने पेश हुए

बता दें कि दिल्ली में आज भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। दुनियाभर से आए दिग्गज नेता आज राजघाट जाएंगे। मौसम विभाग जी- 20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रगति मैदान के पास एक अतिरिक्त स्वचलित मौसम केंद्र स्थापित किया है, जो विशिष्ट और वास्तविक समय में मौसम पूर्वानुमान बताएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, असम, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटे के बीच बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा गोवा, केरल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और ओडिशा में भी बारिश के आसार हैं। वहीं, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, कर्नाटक, और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here