Home Trending भूकंप के कहर में दो हजार से अधिक लोग हुए मौत का...

भूकंप के कहर में दो हजार से अधिक लोग हुए मौत का शिकार, मदद के लिए आगे आया भारत

0
355

मोरक्को में शुक्रवार की रात आये शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हजार से अधिक हो गयी है। इस बीच मोरक्को में शनिवार से तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी है।

मोरक्को के किंग मोहम्मद चतुर्थ ने विनाशकारी आपदा पर कल बैठक बुलाई। बैठक में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी। शाही कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार राष्ट्रीय शोक के दौरान सभी सार्वजनिक स्थलों पर झंडे आधे झुके रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  अमित शाह ने तेलंगाना में मुस्लिम कोटा खत्म करने का लिया संकल्प, ओवैसी ने दिया जवाब

देश के गृह मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2012 हो गयी है जबकि 2059 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 1404 की हालत गंभीर है।

भारत, अमेरिका, अरब लीग, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, फिलिस्तीन, सऊदी अरब, कतर, ट्यूनीशिया, अल्जीरिया, लेबनान, लीबिया, ईरान, तुर्किये, इजराइल, फ्रांस और जर्मनी तथा अन्य देशों एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने मोरक्को को सहायता की पेशकश की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here