Home टॉप न्यूज नए संसद भवन के गज द्वार पर आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ फहरायेंगे...

नए संसद भवन के गज द्वार पर आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ फहरायेंगे तिरंगा

0
1176
File Photo
File Photo

नई दिल्ली। नए संसद भवन के गज द्वार पर आज तिरंगा फहराया जाएगा। सुबह साढ़े नौ बजे संसद भवन की नई बिल्डिंग के गज द्वार पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तिरंगा फहराएंगे। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रियों के साथ साथ दोनों सदनों के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को न्यौता भेजा गया है। गौरतलब है कि ये ध्वजारोहण समारोह सोमवार से शुरू होने वाले पांच दिवसीय संसद सत्र से एक दिन पहले किया जा रहा है। इस सत्र में संसदीय कार्यवाही पुराने से नए भवन में ट्रांसफर की जा सकती है। पीएम मोदी ने 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन किया था।

हालांकि इस मौके पर विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल नहीं होगे। उन्होंने निराशा जताते हुए कहा है कि उन्हें इस समारोह का न्यौता देने में देरी की गई। खरगे ने शनिवार को राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी को पत्र लिखा, जिसमें कहा गया है कि खरगे को समारोह का न्यौता 15 सितंबर को देर शाम को मिला था। खरगे का कहना है कि वह 16-17 सितंबर को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भाग लेने के लिए हैदराबाद में हैं और रविवार की रात में दिल्ली लौटेंगे।

यह भी पढ़ें -  Hathras News: वृंदावन के यशोदा नंदन लगा रहे हाथरस का चंदन, पूजन सामग्री से हो रही पूजा अर्चना

संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में कैबिनेट मंत्रियों को नए संसद भवन में कमरों का बंटवारा किया जा चुका है। जिन मंत्रियों को कमरे मिले हैं, उसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, अर्जुन मुंडा, विदेश मंत्री एस जयशंकर, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, अश्विनी वैष्णव शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here