Home उत्तर प्रदेश Unnao : पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना के साथ सांसद साक्षी...

Unnao : पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना के साथ सांसद साक्षी महराज ने किया हवन

0
141

उन्नाव सांसद ने अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हवन व पूजन कर पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान सांसद ने कहा कि भारत राष्ट्र और विश्व भर में प्रधानमंत्री के चाहने वालों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की है। मुस्लिमो ने मस्जिदों में नमाज पढ़ कर नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना की।

रविवार को उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अपने संसदीय आवास साक्षी धाम पर हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी जी किसी एक व्यक्ति के नहीं है वह पूरे देश के प्रधानमंत्री होने के साथ ही सारे विश्व के नेता हैं। मुझ जैसे आध्यात्मिक पुरुष को लगता है कि शायद वह कोई अवतारी पुरुष है, जितना परिवर्तन उन्होंने अपने 9 साल के कार्यकाल में किया है उतना कोई सोच भी नहीं सकता है। उनका एक ही मंत्र है कि भारत एक प्रथम राष्ट्र बने।

यह भी पढ़ें -  फिलाडेल्फिया में छह लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, कई घरों में लगी आग

प्रधानमंत्री पार्टी के लिए राजनीति नहीं करते हैं वह राष्ट्र के लिए राजनीति करते हैं। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना की। इसके अलावा जिले में अन्य स्थानों पर भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर हवन पूजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here