Home अपराध अवैध संबंध के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट, कमरा...

अवैध संबंध के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट, कमरा बंद कर हुआ फरार

0
127

अवैध संबंध के शक में एक पति अपनी पत्नी की हत्या कर, शव कमरे में बन्द कर फरार हो गया। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे को खोलकर शव को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार दिल्ली के खजूरी खास थाना क्षेत्र के गली नंबर 17बी, मकान नं. 201 में बिस्तर पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान द्रौपदी (35) पत्नी सुनील के रूप में हुई। जिस कमरे में महिला की लाश मिली है, उसमें चारों तरफ खून के धब्बे हैं। द्रौपदी की यह दूसरी शादी थी। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मृतका की बेटी ने बताया कि उसका सौतेला पिता सुनील शनिवार से अपने कमरे का दरवाजा बंद कर गायब है। स्थानीय पूछताछ से पता चला कि सुनील और द्रौपदी लगभग हर दिन एक-दूसरे से लड़ते थे। उन्हें आखिरी बार उनकी बेटी ने शनिवार दोपहर लगभग 12ः30 बजे जीवित देखा था। मकान मालिक की मौजूदगी में बंद कमरे को खोला गया तो शव निकला।

यह भी पढ़ें -  क्या वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए उपलब्ध रहेंगे हार्दिक पांड्या? हरफनमौला का स्पष्ट उत्तर है | क्रिकेट खबर

मृतका के माथे पर चोट थी और गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। द्रौपदी की पहली शादी ज्योतिष यादव से हुई थी। उनके 4 बच्चे थे। एक लड़की द्रौपदी के साथ रहती है। बाकी 3 बच्चे बिहार के मधेपुरा में ज्योतिष यादव के साथ रहते हैं। वह पिछले सात साल से अपने दूसरे पति सुनील के साथ रह रही थी। सुनील द्वारा उनकी कोई संतान नहीं हुई।

पुलिस के मुताबिक, हाल ही में उसके दूसरे पति सुनील को शक हुआ कि उसके किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध हैं। इस मुद्दे पर दंपती में अक्सर बहस होती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सुनील का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जो मुख्य संदिग्ध है। सुनील राजमिस्त्री का काम करता था और फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here