Home गुजरात गुजरात के सुरेंद्रनगर अचानक पुल टूटने से कई वाहन गिरे, 6 लोगों...

गुजरात के सुरेंद्रनगर अचानक पुल टूटने से कई वाहन गिरे, 6 लोगों को किया गया रेस्क्यू

0
102

गुजरात के सुरेंद्रनगर में अचनक से एक मुख्य पुल टूट गया। इस पुल के टूटने के बाद का वीडियो भी सामने आया है। खबर है कि वडवान तालुका के वस्तादी और चुडा गांव को जोड़ने वाला मुख्य पुल टूटा है। ये जानकारी लगते हैं वहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ये पुल तब ढहा जब इस पुल के ऊपर से एक डंपर समेत दो बाइक गुजर रही थीं। अचानक पुल ढहने से करीब 10 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी, जिसमें से 6 लोगों के रेस्क्यू कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  एक जीवित बंदर, कछुआ बैंकॉक से एक बैग लाया; जब्त किए गए जानवर - PICS

बताया जा रहा है कि जिन घायलों को रेस्क्यू किया गया है उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ये हादसा सुरेंद्रनगर जिले के वस्तादी गांव के पास हुआ है। ये पुल नेशनल हाईवे से चूड़ा को जोड़ने के लिए बना था। पुल जैसे ही टूटकर गिरा तो आस-पास चीख पुकार मच गई। खबर लगते ही स्थानीय लोग और गांव के सरपंच घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम पर मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here