Home अपराध Kanpur : पीड़ित परिवार ने सीएम योगी को खून से पत्र लिखकर...

Kanpur : पीड़ित परिवार ने सीएम योगी को खून से पत्र लिखकर मांगा इंसाफ

0
159

Kanpur : चकेरी गांव के किसान बाबू सिंह यादव की आत्महत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी न होने से नाराज मृतक की पत्नी बिटान, बेटियों काजल और रूबी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम शनिवार को खून से पत्र लिखकर इंसाफ मांगा।

चकेरी गांव के रहने वाले किसान बाबू सिंह यादव की मौत के करीब 15 दिन बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी भाजपा नेता डॉ प्रियरंजन अंशु दिवाकर व अन्य की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इससे आक्रोशित पत्नी बिटान देवी, बेटी काजल व रूबी ने न्याय संघर्ष समिति के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, फतेहबहादुर गिल की मौजूदगी में मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखा।

बेटी काजल ने पत्र में लिख कर मुख्यमंत्री से पूछा कि हमारे साथ अन्याय क्यों होने दे रहे हैं, हमको अनाथ बनाने वाले भाजपा नेता प्रियरंजन दिवाकर, शिवम चौहान की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है। हमें न्याय नहीं मिलेगा क्या? बेटियों ने मजबूर होकर मुख्यमंत्री के नाम खून का पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। कहा कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह पिता की तरह सुसाइड कर लेंगे।

यह भी पढ़ें -  Hathras News: मवेशी आ रहे ट्रेनों की चपेट में, अब रेलवे ट्रैक के पास बनेगी बाउंड्री बॉल

बेटी रूबी और काजल ने कहा कि मुख्यमंत्री हम दोनों बेटियों की जिंदगी और परिवार को तबाह करने वाले भाजपा नेता और उसके गैंग को बचाकर क्या मिलेगा। क्या हम बेटियां अब खून बहाने को मजबूर हो जाएं। पत्नी बिटान ने कहा कि सरकार और पुलिस उनके साथ हुए अन्याय और तकलीफ के प्रति संवेदनहीन है।

किसान बाबू सिंह के परिजनों का कहना था कि पिता के देहांत को 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने उन लोगों से दो दिन की मोहलत मांगी थी। अब वह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतरेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here