पत्नी व दो बच्चों के साथ यूएस में मृत मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर, परिवार में मचा कोहराम

0
138
Family File Photo

यूएस में रह रहे उरई निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव पत्नी व बच्चों के साथ आवास में संदिग्ध हालात में पडे मिले। वहीं रह रहे उनके साले को जानकारी होने पर उन्होंने उरई में रह रहे परिजनों को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया और आसपास के लोग गमगीन हो गए।

खबर मिलते ही परिजन व रिश्तेदार यूएस के लिए रवाना हो गए। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया राजेंद्र नगर बंबी रोड निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर तेज प्रताप सिंह (45) यूएस के न्यू जर्सी सिटी प्लैंसबोरो में अपनी पत्नी सोनल (40) पुत्र आयुष (10) व बेटी ऐमी (7) के साथ रहते थे।

बुधवार की रात उनके आवास पर पूरे परिवार के शव संदिग्ध हालात में पड़े मिले। न्यूजर्सी में रह रहे उनके साले कानपुर निवासी सत्यम को जानकारी हुई तो उन्होंने उरई में रह रहे उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मोहल्ले में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें -  थरूर बनाम खड़गे: अशोक गहलोत को लगता है कि यह उम्मीदवार कांग्रेस अध्यक्ष होना चाहिए

बड़े भाई विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि बड़े भाई रिटायर्ड कर्नल आनंद प्रताप सिंह के निधन होने की जानकारी पर वर्ष 2019 में उरई आए थे। वह आठ भाई बहनों में सबसे छोटे थे। उरई के मिशन स्कूल में पढ़ाई करने के बाद उनका चयन सैनिक स्कूल लखनऊ में हो गया। इस पर उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई वहीं की।

इसके बाद कानपुर से आईआईटी करने के बाद वर्ष 2009 में वह यूएस चले गए। इसके बाद अप्रैल 2009 में उनकी शादी कानपुर निवासी सोनल के साथ हो गई। इस पर वह परिवार के साथ वहीं रहने लगे थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन यूएस के लिए निकल गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here