Home अपराध Unnao : किशोर का गांव के बाहर आम के पेंड़ से लटका...

Unnao : किशोर का गांव के बाहर आम के पेंड़ से लटका मिला शव, एक युवती ने भी की आत्महत्या

0
152

उन्नाव के औरास थानाक्षेत्र में एक किशोर का गांव के बाहर आम के पेंड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित होने लगी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार औरास थानाक्षेत्र के नंदौली गांव निवासी अमृतलाल का 16 वर्षीय बेटा विनीत कुमार कक्षा 8 का छात्र था। 10 साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद विनीत के दो बड़े भाई गैर प्रांत नौकरी करने चले गए और विनीत सौतेली मां के साथ रहने लगा।

इस दौरान सौतेली मां के व्यवहार से वह दुखी रहता था। इसकी शिकायत उसने अपने पिता से भी की लेकिन, पिता ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। सौतेली मां की डांट से क्षुब्ध होकर उसने गुरुवार को गांव के बाहर आम के पेड़ से लटक कर खुदकशी कर ली। सुबह जब ग्रामीणों ने उसका शव देखा उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें -  अनंतनाग में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़, दो जवान शहीद, तीन घायल

वहीं दूसरी घटना भी औरास थानाक्षेत्र के गांव मुसलावां में घटित हुई। जिसमें मानसिक रूप से बीमार रेनू (25) ने भी फंदे से लटककर जान दे दी। भाई हर्षित मौर्या ने बताया कि रेनू मानसिक रूप से बीमार थी। जिसका काफी समय से इलाज चल रहा था। गुरुवार को उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here