Home अपराध पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की रेलिंग तोड़ नीचे गिरा गिट्टी लदा ट्रक, ट्रक के...

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की रेलिंग तोड़ नीचे गिरा गिट्टी लदा ट्रक, ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौत, खालासी की हालत नाजुक

0
104

अक्षत टाइम्स संवाददाता, लखनऊ, 10 मई। गोसाईंगंज थाना अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गिट्टी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ नीचे गिर पलट गया। जिसमें ट्रक चालक सुरेंद्र यादव (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी छोटे लाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, खालसी को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी के मुताबिक, गोरखपुर जनपद के नामीन गुलहरिया निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र यादव शुक्रवार सुबह करीब 10ः30 बजे ट्रक में गिट्टी लाद खालसी छोटे लाल के संग पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते आजमगढ़ जा रहा था। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चालक सुरेंद्र अपना संतुलन खो बैठा और ट्रक मार्ग किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए ओवरब्रिज से नीचे गिराकर पलट गया। ट्रक में दबने से दोंनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें -  Shashi Tharoor: शशि थरूर बोले- कांग्रेस पार्टी संकट में, नेतृत्व की बदलाव देखने में रुचि नहीं

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक और खालासी को किसी तरह बाहर निकाला। फिर उन्हें एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चालक सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, खालसी छोटे लाल की हालत को नाजुक होता देख उसके केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिनाख्त के बाद चालक के घर पर हादसे की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here