Home अपराध आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस और कंटेनर...

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस और कंटेनर भिडे़, 18 की दर्दनाक मौत

0
158

उन्नाव। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह वीभत्स हादसा हुआ। जिसको देखकर लोगों का दिल दहल उठा। यहाँ एक तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस और कंटेनर में भिड़ंत हो गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यूपीडा कर्मियों ने रेस्क्यू किया। इस हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई।

जबकि 37 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा रेस्क्यू टीम द्वारा सभी घायल यात्रियों को बांगरमऊ के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। चिकित्सकों ने हालत बेहद नाजुक देखकर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया।

बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ग्राम जोगीकोट के निकट भीषण दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली बांगरमऊ सहित कई थानों का पुलिस बल घटनास्थल पर पहुँचा। बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान पीछे से दूध भरे कंटेनर ने टक्कर मारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  Accident in Etah: वृंदावन से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, दो किशोरियों की मौत, नौ घायल

घटना की जानकारी पाकर डीएम गौरांग राठी, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, सीओ फोर्स समेत मौके पर पहुँचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुःख जताया है। साथ ही अफसरों को राहत बचाव कार्य लाने में तेजी के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बिहार के मोतिहारी से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस तेज रफ्तार में थी और उसने दूध के टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। जिलाधिकारी ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here