Home अपराध Unnao : दो बाइकों की सम्यक भिड़न्त में दो की मौत

Unnao : दो बाइकों की सम्यक भिड़न्त में दो की मौत

0
216

उन्नाव, 15 मई। थाना बिहार क्ष्रेत्र के बक्सर मार्ग के भदेवरा मुडियन के बीच दो तेज रफ्तार बाइकों की सम्यक भिड़न्त हो गयी। घटना में दोनों बाइकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। घटना के बाद मृतकों के परिजन रो-रोकर बेहाल है।

बता दें बिहार थाना क्षेत्र के भगवन्तनगर चौकी अन्तर्गत भदेवरा गाँव के समीप बुधवार शाम करीब 6 बजे दो बाइक सवारों की आमने सामने भिड़न्त हो गयी। घटना के बाद दोनों बाइक चालक सड़क पर काफी दूर तक घिसट गये और उनके सिर पर गंभीर चोटें आ गयी। राहगीरों ने घटना की जानकारी बिहार पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में दोनों बाइक सवारों को इलाज के लिये भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर की टक्कर से तीन की मौत

बाइक सवार युवकों की पहचान भगवन्तनगर भदेवरा चौकी निवासी विजय सिंह (35) पुत्र राज बहादुर सिंह व थाना सरेनी के चंद्रमन खेड़ा निवासी विकास (26) पुत्र रामचंद्र के रूप में हुयी। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। बिहार थाना प्रभारी शिव प्रकाश पांडेय ने बताया दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here