Home अपराध कानपुर के दस स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने...

कानपुर के दस स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी

0
159

कानपुर, 15 मई। कानपुर के दस स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई। बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की।

कानपुर नगर के हनुमंत विहार के गुलमोहर पब्लिक स्कूल, गुजैनी के केडीएमए स्कूल बर्रा-8, छावनी के केंद्रीय विद्यालय कैंट, नजीराबाद के सनातन धर्म एजूकेशन सेंटर कौशलपुरी, बिठूर के द चिंटल्स स्कूल सिंहपुर कछार, अर्मापुर के केंद्रीय विद्यालय द्वितीय अर्मापुर, कोतवाली के वीरेंद्र स्वरूप स्कूल सिविल लाइंस व तीन अन्य समेत दस स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

यह भी पढ़ें -  महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा: लातूर में तीन छात्र नकल करते पकड़े गए, दो शिक्षक मोबाइल फोन के साथ मिले

स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई और स्कूलों में जांच शुरू की। इस मामले में डीसीपी पश्चिम विजय ढुल का कहना है कि कई स्कूलों को धमकी मिलने की सूचना मिली है, मामले की जांच की जा रही है। छानबीन में कई टीमें लगाई गई हैं। सर्विलांस और क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here