Home अपराध पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

0
141

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें थाना भुता इलाके के ग्राम फैजनगर में 42 साल के आदमी की हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, पप्पू की हत्या उसकी पत्नी नरगिस ने गांव के ही रहने वाले राजा उर्फ रियाज के साथ मिलकर की। 10 सितंबर की रात पप्पू ने राजा को अपनी पत्नी से मिलने के दौरान देख लिया था। इसके बाद विवाद हुआ और अगले दिन दोनों ने मिलकर पप्पू की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि फैजनगर का रहने वाला पप्पू 11 सितंबर की रात अचानक लापता हो गया था। कई दिन तक उसका पता नहीं चला। 15 सितंबर को पत्नी नरगिस ने थाना भुता पहुंचकर पति की गुमशुदगी दर्ज कराई। अगले दिन उसने पुलिस के सामने अपने परिचित राजा पर पति की हत्या करने का शक जताया था।

बरेली में हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने शक के आधार पर राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में मिली जानकारियों के बाद पत्नी नरगिस की भूमिका भी संदिग्ध लगी। इसके बाद उससे भी पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि दोनों से पूछताछ के दौरान हत्या से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई। 11 सितंबर की रात पप्पू की हत्या की गई थी। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान नरगिस ने पप्पू के पैर पकड़े जबकि राजा ने प्लास्टिक की रस्सी से उसका गला दबा दिया। मौत के बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाकर मामले को छिपाने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले की छानबीन की इसके बाद पुलिस दोनों को लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची। उनकी निशानदेही पर एक ईंट भट्ठे के पास झाड़ियों से बोरे में बंद पप्पू का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि होने की उम्मीद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  बीजेपी-एनसीपी गठबंधन संभव नहीं, शरद पवार ने 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी को बताया, किताब का दावा

इस सनसनीखेज घटना को लेकर एसपी ने बताया ​कि 15 सितंबर को नरगिस नाम की एक महिला ने थाना भुता पर अपने पति पप्पू की गुमशुदगी के संबंध में सूचना दर्ज कराई थी। अगले दिन नरगिस द्वारा यह प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसको यह शक है कि रियाज उर्फ राजा नाम के व्यक्ति ने उसके पति पप्पू की हत्या करके शव को ठिकाने लगा दिया है। ​इस संबंध में पुलिस टीम द्वारा गहनता से जांच-पड़ताल की गई तो यह ज्ञात हुआ कि नरगिस और रियाज के बीच में पिछले 4 सालों से प्रेम संबंध चल रहा था, जिसके संबंध में 10 सितंबर को पप्पू द्वारा आपत्ति जताई गई थी और 11 सितंबर को नरगिस और रियाज ने यह योजना बनाई कि पप्पू की हत्या कर दी जाए और दोनों ने 11 को ही हत्या करते हुए शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया और इस संबंध में थाना भुता पर मुकदमा अपराध संख्या 428/24 पंजीकृत है। अभियुक्तों की निशानदेही पर उस शव को बरामद किया गया है एवं पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है और इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here