Home उत्तर प्रदेश यूपी में 10 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, श्याम नारायण सिंह बने...

यूपी में 10 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, श्याम नारायण सिंह बने एटा के नए कप्तान

0
166

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को जालौन, एटा, हरदोई, शामली, बिजनौर और गाजीपुर के पुलिस अधीक्षकों समेत 10 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं।

आईपीएस श्याम नारायण सिंह एटा के नये पुलिस अधीक्षक बने हैं। आईपीएस अभिषेक बिजनौर, आईपीएस नीरज कुमार जादौन को हरदोई, आईपीएस ईराज राजा को गाजीपुर, आईपीएस रामसेवक गौतम को शामली का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें -  मैनपुरी: सांड़ ने 58 साल के किसान को पटककर मार डाला, परिवार में मचा कोहराम

वहीं हरदोई में पहले से तैनात पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी को एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ तो आईपीएस ओमवीर सिंह को डीसीपी लखनऊ बनाया गया है। इसके अलावा आईपीएस राजेश कुमार सिंह को डीसीपी कानपुर और आईपीएस गौरव बंसवाल को डीसीपी वाराणसी बनाया गया है।
देखें लिस्ट…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here