Home अपराध बदायूं: बाइक सवार ने लिफ्ट देकर महिला से नकदी और गहने लूटे

बदायूं: बाइक सवार ने लिफ्ट देकर महिला से नकदी और गहने लूटे

0
113

बदायूं। सैदपुर से घर जाने को सवारी के इंतजार में खड़ी महिला को पल्सर बाइक सवार ने लिफ्ट के बहाने बैठा लिया और रास्ते में ईंट भट्टे के पास बाइक रोक ली। बाइक सवार ने महिला के बैग में रखी नकदी और सोने के गहने लूटे और फरार हो गया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। महिला ने घटना की सूचना परिजनों को दी। दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित महिला के परिवार वालों ने पुलिस को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गुरुवार को थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव सरौरी निवासी लक्ष्मी नारायण की पत्नी खुशबूंदी बदायूं शहर स्थित अपनी रिश्तेदारी से लौटकर वापस घर जा रही थीं। रोडवेज बस से सैदपुर बस स्टैंड पर उतरी और सवारी के इंतजार करने के लिए तिराहे पर जाकर खड़ी हो गयीं। खुशबूंदी की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक वह सवारी के इंतजार में खड़ी थीं। कि इतने में एक काले रंग की पल्सर बाइक सवार उनके पास आया। कहा कि बैठो तुम्हारे गांव तक छोड़ दूंगा। वह उसकी बाइक पर बैठ गईं।

यह भी पढ़ें -  कर्नाटक चुनाव: भाजपा के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने चुनावी राजनीति से सेवानिवृत्ति की घोषणा की

रास्ते में सैदपुर चेयरमैन इशरत खां के ईंट भट्टे के पास उसने बाइक रोक ली। महिला का 4500 रुपये रखा बैग छीन लिया। फिर तमंचा दिखाकर सोने की चेन, कुंडल और चांदी की पाजेब लूटकर फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया, भट्टे पर काम करने वाले लोग और राहगीरों की भीड़ लग गई। महिला ने अपने परिजनों को फोन करके सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी आ गई। लुटरे की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

दिन-दहाड़े हुई लूट की वारदात से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। इधर पुलिस ने चेयरमैन के भट्टे पर लगा सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो लुटेरे की शक्ल कैमरे में साफ नजर आ रही है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here