Home अपराध युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के साथ धर्म परिवर्तन का...

युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के साथ धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की दर्ज कराई एफआईआर

0
103

लखनऊ। मोहनलालगंज के पुरसेनी में रहने वाले युवक ने नाम बदलकर एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती से दोस्ती की। उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि शादी का झांसा दिया। इसके बाद उससे धर्म बदलने का दबाव बनाया। उसे प्रतिबंधित मांस खिलाया और रोजा रखने का दबाव बनाया। युवती ने युवक, उसके पिता और दोस्तों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

आलमबाग में अपने पति के साथ रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने मोहनलालगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में कहा कि एक साल पहले वह एक प्राइवेट कम्पनी में काम करती थी। जहां पुरसेनी में रहने वाले अकील ने मेरा मोबाइल नम्बर हासिल कर लिया और अखिल यादव नाम से कॉल करने लगा और दोस्ती कर ली।

आरोप है कि 8 दिसम्बर 2023 को अकील, अपने पिता खलील व दोस्त इंतजार अहमद के साथ कैसरबाग कचहरी ले गए। जहां एक वकील ने कुछ कागजो में लिखा पढ़ी करवाई और उसके बाद अकील अपने घर लेकर आ गया। जहां अकील व उसके पिता खलील ने दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें -  Weather In Up: वाराणसी में गुलाबी ठंड से सुहावना मौसम, गंगा घाट घूमने का है प्लान तो पहले पढ़ लें ये खबर...

17 जनवरी को आरोपी उसे हरिकंशगढी में एक किराये का मकान लेकर आ गया जहां अकील के दोस्त इरफान, इन्तजार व एक अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 2 जुलाई को आरोपी ने युवती की पिटाई कर भगा दिया, जिसके बाद युवती अपने पति के पास चली गई।

आरोप है कि शुक्रवार को आरोपी ने कॉल कर मोहनलालगंज बुलाया। वहां एक बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here