Unnao : 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जिललाधिकारी गौरांग राठी ने किया ध्वजारोहण

0
9
उन्नाव 15 अगस्त। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी द्वारा कलेक्टेªट परिसर में ध्वजारोहण, स्वतन्त्रता सेनानियों के परिजनों, भूतपूर्व सैनिकों एवं कलेक्टेªट के सफाई कर्मचारियों को माल्यार्पण व अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया।
कलेक्टेªट सभागार में आमंत्रित किये गये स्वतन्त्रता सेनानियों के परिजन शान्ती देवी एवं मंजू त्रिपाठी को जिलाधिकारी ने माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कहा कि आज जो हमे आजादी का खुशनुमा माहौल मिला है वह हमारे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों व भूतपूर्व सैनिकों के त्याग और बलिदान की वजह से ही है।
हम जैसा अपनी मॉ के बारे में सोचते है वैसा ही हमे भारत माता के बारे मे सोचना चाहिए। हम सबका परम कर्तव्य है कि विरासत में मिली इस आजादी को संजोकर रखे। कई वर्षो की पराधीनता के उपरान्त आज हमारा देश स्वतन्त्र होकर अच्छे खासे मुकाम पर है। सभी लोगो को समानता के साथ-साथ समान अवसर भी मिल रहे है। विविधता में एकता हमारे देश की मुख्य पहचान है। हम सभी कर्मचारीगण अपने अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर योगदान देकर आजादी के सपनो को साकार कर सकते है। इस दौरान अमृत वाटिका में वृक्षारोपण, तथा राष्ट्रगान में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विकास कुमार सिंह, नगर मजिस्टेªट राजीव राज, अतिरिक्त मजिस्टेªट प्रथम रणवीर सिंह, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, भूतपूर्व सैनिक एवं जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here