Home अपराध खड़े कैंटर में पीछे से घुसा कैंटर, चालक की मौके पर मौत

खड़े कैंटर में पीछे से घुसा कैंटर, चालक की मौके पर मौत

0
146

बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र में एक खड़े कैंटर में पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा दूसरा कैंटर जा घुसा। इस टक्कर में पीछे वाले कैंटर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक शिवकुमार (45) पुत्र गुमस्ता यादव जिला गोंडा के थाना इतीयाथोक के गांव रमुआपुर का निवासी था। वह पेशे से कैंटर चालक था और अपने परिवार का पालन-पोषण इसी से करता था। शिवकुमार कपड़ा लेकर पानीपत से पटना जा रहा था। बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के बिलवा के पास उसका कैंटर सामने खड़े एक अन्य कैंटर से जा टकराया।

यह भी पढ़ें -  Russia Ukraine war: यूक्रेन से घर लौटे औरैया के दो छात्र, बोले- बहुत खराब हैं वहां के हालात, एक छात्रा फंसी

टक्कर के बाद शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिवकुमार को कैंटर से बाहर निकाला। एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवकुमार 6 बच्चों का पिता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here