Home अपराध 15 लाख के जेवरात लेकर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

15 लाख के जेवरात लेकर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

0
110

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश ज्वेलरी शॉप से 15 लाख के जेवरात ले उड़े है। इन घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है, वही इस घटना को लेकर व्यापारियों में खासा आक्रोश है।

दरअसल, यह पूरा मामला इंदिरा नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, सुगामऊ चौराहे पर स्थित प्रांजल मार्केट में शुभ ज्वैलर्स नाम से एक दुकान है। शुभ ज्वैलर्स के मलिक रामकुमार वर्मा ने बताया है कि गुरुवार की रात बदमाशों उनकी दुकान का चैनल और शटर काटकर अंदर घुसे हैं और काउंटर में लगे चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं इस दौरान बदमाशों ने दुकान में लगी तिजोरी को भी काटने का प्रयास किया है जिसमें असफल होने के बाद वह मौके से चांदी के जेवरात समेटकर फरार हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है।

यह भी पढ़ें -  पूर्वोत्तर के 3 राज्यों में मतगणना आज, भाजपा को बड़ी जीत की उम्मीद: 10 अंक

आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सोनी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और पुलिस से जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here