Home अंतरराष्ट्रीय जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दो आतंकवादी ढेर, खानयार में मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दो आतंकवादी ढेर, खानयार में मुठभेड़ जारी

0
127

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के शांगस-लारनू इलाके में हलकान गली के पास यह मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों के साथ हुई इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं, जिनसें से एक स्थानीय और दूसरा विदेशी नागरिक है। अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि वे किस आतंकवादी समूह के सदस्य थे।

यह भी पढ़ें -  फीफा विश्व कप 2022 कतर बनाम सेनेगल हाइलाइट्स: सेनेगल सुरक्षित 1-3 जीत के रूप में कतर उन्मूलन के कगार पर | फुटबॉल समाचार

अधिकारी ने बताया कि इलाके में अब भी अभियान जारी है तथा आगे के विवरण की प्रतीक्षा है। अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर के खानयार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एक और मुठभेड़ जारी है, अब तक दोनों ओर से किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here