Home अपराध चित्रकूट में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 12 लोग...

चित्रकूट में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 12 लोग घायल

0
6

यूपी के चित्रकूट जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग दिवाली मेले से लौट रहे थे, तभी ट्रॉली और ट्रैक्टर के बीच लगा हुक खुल गया। इसके बाद ट्रॉली एक खाई में पलट गई। वहीं ट्रॉली पलटने से उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जिलााधिकारी ने बताया कि झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के अनुसार, यह घटना रायपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे पर रामनगर गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर से ट्रॉली को जोड़ने वाला हुक निकल गया, जिसके बाद यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कुल 12 लोग घायल हैं। इसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्रयागराज के एक अस्पताल में रेफर किया गया है, जबकि 7 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें -  Uppsc : चिकित्साधिकारी एलोपैथ के पद पर 256 का चयन, यूपीपीएससी ने जारी किया फाइनल रिजल्ट, कई और भर्तियों के भी परिणाम घोषित

डीएम पुलकित गर्ग ने बताया, “यह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली थी, जो मध्य प्रदेश में रजिस्टर्ड थी। इसमें सवार ज्यादातर लोग प्रयागराज और रीवा के रहने वाले थे; वे यहां दिवाली मेले में आए थे और वापस अपने घर लौट रहे थे। अचानक ट्रैक्टर और ट्रॉली को जोड़ने वाला हुक खुल गया, जिससे दोनों अलग हो गए। इसके बाद ट्रॉली सड़क के किनारे जाकर पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और सात लोगों को मामूली चोटें आई हैं।”

जिलाधिकारी ने बताया, “मृतकों को तुरंत रामनगर के नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई। गंभीर रूप से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए तुरंत प्रयागराज रेफर कर दिया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।” ऐसा ही एक और हादसा यूपी के मुजफ्फरनगर से भी सामने आया है, जहां आज सुबह एक बेकाबू कार पोल से टकरा गई। ये हादसा पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर जागाहेड़ी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि पोल से टकराने के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिससे उसमें सवार 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here