Home अपराध मुजफ्फरनगर में बेकाबू कार हाईवे पर पोल से टकराई, 06 लोग जिंदा...

मुजफ्फरनगर में बेकाबू कार हाईवे पर पोल से टकराई, 06 लोग जिंदा जले

0
8

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज (सोमवार को) सुबह एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हो गई है। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर जागाहेड़ी के पास एक तेज रफ्तार बेकाबू कार सड़क किनारे लगे लाइट के पोल से टकरा गई। इस टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई और उसमें जिंदा जलकर 6 लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह एक कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान, जागाहेड़ी के पास अचानक कार बेकाबू हो गई और हाईवे पर लगे लाइट पोल में जा घुसी। कारी और पोल की टक्कर इतनी तेज थी कि कार में तुरंत आग लग गई। फिर, देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपने आगोश में ले लिया। आग लगने के बाद कार में सवार लोगों को उससे बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका और सभी 6 लोग आग में जिंदा जल गए।

दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए कार में मौजूद सभी 6 लोगों के शवों को बाहर निकलवाया। फिर, शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। उनके परिजनों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंपे जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  शर्मनाक: शराब के लिए बेटे ने मां को गला दबाकर मार डाला, फैली सनसनी

पुलिस अफसरों के मुताबिक, मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रहे हैं। इसके लिए संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है और उनके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया भी की जा रही है। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में कार ड्राइवर के अलावा 10 से 12 साल की उम्र का एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है।

फिलहाल, पुलिस दुर्घटना की वजहों की जांच में जुटी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार बेकाबू कैसे हुई और दुर्घटना किन हालातों में हुई। इससे पहले हाल में मथुरा-बरेली हाईवे पर भीषण हादसा हुआ था। कार ने खेत में काम कर रहे तीन लोगों को रौंद दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here