Home अपराध लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 15 घायल, एक...

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 15 घायल, एक की हालत गंभीर

0
10

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दर्दनाक हादसा पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीरो पॉइंट मोहान के पास हुआ। बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे, जो हादसे के बाद वाहन के अंदर ही फंस गए। गनीमत यह रही कि पुलिस और फायर सर्विस की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस हरियाणा के रेवाड़ी से यात्रियों को लेकर बिहार के छपरा जा रही थी। जैसे ही बस लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट मोहान के पास पहुँची, वह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और दर्जनों लोग अंदर ही फंस गए।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली में पिछले 6 महीनों में 1000 से अधिक बलात्कार के मामले दर्ज, पुलिस के आंकड़े दिखाते हैं

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पारा थाना पुलिस और फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके पर पहुँच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सरोजनीनगर के अग्निशमन अधिकारी (FSO) सुमित प्रताप सिंह ने फायर कर्मियों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली।

टीम ने भारी मशक्कत के बाद पलटी हुई बस के अंदर फंसे बच्चों, महिलाओं और अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों और प्रभावित यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मुस्तैदी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान बचा ली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here