Home अपराध कॉलेज बस को ट्रक ने मारी टक्कर, छात्र की मौत; 35 स्टूडेंट्स...

कॉलेज बस को ट्रक ने मारी टक्कर, छात्र की मौत; 35 स्टूडेंट्स सहित दो प्रोफेसर घायल

0
250

मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें एक छात्र की मौत हो गई है जबकि दो प्रोफेसर सहित 35 छात्र घायल हुए हैं। आउटर भोपाल के भौंरी बाइपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने कॉलेज बस में पीछे से टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद वह बस को दूर तक घसीटते ले गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ा और छात्रों को बस से निकालना शुरू किया। इसी बीच पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

यह भी पढ़ें -  CUET PG 2022: cuet.nta.nic.in पर कल होगा रिजल्ट, यूजीसी अध्यक्ष की पुष्टि- समय और अधिक यहां देखें

हादसा दोपहर 2 बजे हुआ। सभी छात्र-छात्राएं पीपुल्स स्कूल ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के इजीनियरिंग के छात्र हैं। सभी छात्र आईसर कंपनी के प्लांट पर विजिट के लिए गए थे। हादसे में 6 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल डॉक्टर्स की टीम बच्चों का इलाज करने में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त छात्र-छात्राएं विजिट से वापस लौट रहे थे उसी वक्त बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

बिरसिंहपुर पाली के रहने वाले छात्र विनीत साहू की हादसे के बाद मौत हो गई है। उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहीं छात्र विमल यादव और छात्र शिवम लोधी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here