Home अपराध राजधानी लखनऊ में ट्रक की टक्कर से वैन में घुसी एसयूवी कार,...

राजधानी लखनऊ में ट्रक की टक्कर से वैन में घुसी एसयूवी कार, चार की मौत, कई घायल

0
229

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में इंदिरा नहर के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। लखनऊ पुलिस ने यह जानकारी दी। यह सड़क हादसा बीबीडी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक ट्रक ने एक एसयूवी कार को पीछे से टक्कर मार दी और फिर एक वैन उसमें जा घुसी।

पुलिस के मुताबिक इस दुर्घटना में वैन में सवार तीन और एसयूवी कार में सवार एक व्यक्ति सहित चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान शहजाद (40), किरण यादव (38), कुंदन (20) और हिमांशु (17) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  UP Nagar Nikay Chunav: मेयर बनने की कतार में निरक्षर से परास्नातक तक, इतना पढ़े लिखे हैं प्रत्याशी

पुलिस ने बताया घायलों को इलाज के लिए लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here