Home अपराध किश्तवाड़ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, तीन आतंकवादी मारे गए,...

किश्तवाड़ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, तीन आतंकवादी मारे गए, ऑपरेशन जारी

0
128

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इस एनकाउंटर में अब तक कुल तीन आतंकवादी मारे गए हैं। जिले के छत्रू वन क्षेत्र में यह मुठभेड़ चल रही है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन में अब तक तीनआतंकवादियों को मार गिराया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है। किश्तवाड़ जिले के छत्रू के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच उस समय गोलीबारी शुरू हुई जब संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।

जानकारी के मुताबिक यह किश्तवाड़ इलाके में सुरक्षाबलों का एक बड़ा ऑपरेशन है। 10 अप्रैल को आतंकियों का सामना सुरक्षाबलों से हुआ। मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को गोली लगी। उसका शव अगले दिन 11 अप्रैल की सुबह बरामद किया गया।

इस इलाके में और भी आतंकियों के छिपे होने की खबर पर सर्च ऑपरेशन जारी रहा। उसी दौरान 11 अप्रैल को दोपहर क़रीब 1 और 2 बजे के बीच दुबारा से मुठभेड़ हुई जिसमें दो और आतंकियों को मार गिराया गया है। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की SOG शामिल थी। अब तक कुल तीन आतंकी मारे जा चुके हैं और ऑपरेशन अभी जारी है।

यह भी पढ़ें -  यूपीएससी में सफलता का दावा करने वाला फर्जी IPS हुआ गिरफ्तार

भारतीय सेना ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि किश्तवाड़ के छत्रू में चल रहे ऑपरेशन में खराब और खराब मौसम के बावजूद दो और पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया है। एक एके और एक एम4 राइफल समेत बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है।

सेना के अधिकारियों के मुताबिक इलाके में अभी भी कम से कम एक और आतंकी के छुपे होने की आशंका है और गोलीबारी दोनों तरफ़ से चल रही है। ये पूरा ऑपरेशन पहाड़ों के ऊपर हो रहा हैं जिसमें भारतीय सेना की डेल्टा फ़ोर्स भारतीय सेना के पैरा कमांडोज और जम्मू कश्मीर पुलिस की SOG शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here