Home अपराध ट्रेन पर चढ़ने के चक्कर में कटी युवती की टांग, छोटी सी...

ट्रेन पर चढ़ने के चक्कर में कटी युवती की टांग, छोटी सी लापरवाही पड़ी भारी

0
298

पटियाला रेलवे स्टेशन से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक युवती ट्रेन से उतरकर खाने का सामान लेने गई थी, लेकिन जब तक वह वापस लौटी तब ट्रेन चल चुकी थी। लड़की ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे गिर गई। इस भीषण हादसे में उसकी एक टांग कट गई है। इस घटना को लेकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां आस-पास मौजूद लोगों ने किसी तरह से युवती को बाहर निकाला। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पटियाला रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि युवती प्लेटफॉर्म पर दौड़ते हुए चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश करती है। इसी बीच युवती का संतुलन बिगड़ जाता है और वह ट्रेन से फिसल कर पटरी और ट्रेन के बीच में बने गैप में नीचे गिर जाती है। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और रेलवे पुलिस की टीम ने तुरंत हरकत में आकर युवती को बाहर निकाला। इसके बाद युवती को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया इस हादसे में युवती की एक टांग कट गई है।

यह भी पढ़ें -  'मैं आपके असम के स्कूलों को देखने कब आऊं': केजरीवाल ने सरमा से पूछा

बताया जा रहा है कि ट्रेन पटियाला रेलवे स्टेशन पर रुकी हुई थी। इस बीच युवती थोड़ी देर के लिए खाने का सामान लेने के लिए नीचे उतरी थी, लेकिन जब वह वापस लौटी तो ट्रेन चल पड़ी थी। इस दौरान ट्रेन पर चढ़ने के चक्कर में यह हादसा हो गया। रेलवे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा आम जनता की लापरवाही का नतीजा है। एक अधिकारी ने कहा, “हम बार-बार चेतावनी देते हैं, जागरूकता अभियान चलाते हैं, लेकिन लोग हमारी बातों को गंभीरता से नहीं लेते।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here