Home अपराध सड़क किनारे खड़े मां बेटे को टैंकर ने रौंदा, पत्नी और बेटे...

सड़क किनारे खड़े मां बेटे को टैंकर ने रौंदा, पत्नी और बेटे की मौत देख बदहवास हुआ बाइक सवार

0
222

बरेली। तेज रफ्तार आ रहे टैंकर ने दावत खाकर लौट रहे सड़क किनारे खड़े मां बेटे को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर लेकर भाग रहे टैंकर चालक को पकड़ लिया और भमौरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

सीबीगंज के गांव पस्तोर निवासी जानकी प्रसाद अपनी पत्नी प्रीति (35), बेटा प्रशांत (10) के साथ गत शुक्रवार को बिशारतगंज के गांव नूरपुर में अपने साडू विजय पाल के घर उनके दो जुड़वां बेटियों के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे। दावत में शामिल होने के उपरांत रात्रि में करीब नौ बजे अपनी बाइक से अपनी पत्नी और बेटे के साथ वापस लौट रहे थे। वह जैसे ही भमौरा थाना क्षेत्र के कोनी मोड़ के पास सरदारनगंर की पुलिया के समीप रुके वहीं पास में ही मंदिर पर भंडारा चल रहा। बाइक रोकने के बाद सड़क किनारे खड़ी कर जानकी प्रसाद लघुशंका करने के लिए नीचे खाई में चले गए। उनकी पत्नी प्रीति व बेटा प्रशांत बाइक के पास खड़े हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे टैंकर ने बाइक की पास खड़े मां बेटे को बाइक समेत रौंद दिया जिससे मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर चालक टैंकर लेकर भागने लगा पास में ही खड़ी एम्बुलेंस के चालक व अन्य लोगों ने दौड़ कर टैंकर चालक को पकड़ लिया भमौरा पुलिस को बुलाकर चालक व टैंकर को पुलिस के हवाले कर दिया। टैंकर चालक नशे में धुत था।

यह भी पढ़ें -  UPSSSC PET 2022: क्या यूपी की सभी सरकारी नौकरियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना है आवश्यक, पूरी जानकारी देखें यहाँ

उधर पुलिस ने मां बेटे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जानकी प्रसाद ने बताया कि उसे नहीं पता था कि उसकी आंखों के सामने ही उसकी पत्नी व बेटे को काल लील जाएगा। अगर पता होता तो वह अपनी बाइक यहां नहीं रोकता। अब उसके एक बेटा प्रशांत व एक पांच साल की बेटी है। हादसे के बाद उसका तो घर ही उजड़ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here