Home Trending अभिनेता रजनीकांत और धनुष को बम से उड़ाने की धमकी

अभिनेता रजनीकांत और धनुष को बम से उड़ाने की धमकी

0
107

चेन्नई। तमिलनाडु पुलिस ने मंगलवार को कहा कि राज्य के पुलिस महानिदेशक को ईमेल मिले हैं जिनमें दावा किया गया है कि अभिनेता रजनीकांत और धनुष के आवासों पर बम रखे गए हैं। चेन्नई के तेनाम्पेट की पुलिस के अनुसार रजनीकांत के घर पर बम की धमकी वाला पहला ईमेल 27 अक्टूबर को सुबह लगभग 8.30 बजे प्राप्त हुआ था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जब हमने संपर्क किया तो हमें बताया गया कि उन्हें बम निरोधक दस्ते की सहायता की आवश्यकता नहीं है।’’उसी दिन शाम 6.30 बजे दूसरा धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ और रजनीकांत की टीम ने फिर से सुरक्षा जांच से इनकार कर दिया। अभिनेता धनुष को भी उसी दिन बम की धमकी वाला ईमेल मिला।

यह भी पढ़ें -  अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार, मुठभेड़ में मारा जा सकता है, 'वारिस पंजाब दे' वकील का दावा

पुलिस अधिकारी के मुताबिक धनुष ने भी इस सिलसिले में पुलिस की सहायता लेने से इनकार कर दिया। हाल के सप्ताहों में कई प्रमुख व्यक्तियों को इसी प्रकार के धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ साइबर अपराध पुलिस ईमेल पर नजर रख रही है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here